रमजान में पहले से ज्यादा दुआ करें: PM मोदी

नई दिल्ली रमजान के इस महीने में पिछली बार से ज्यादा दुआ करें कि ईद से पहले यह महामारी (कोरोना वायरस) खत्म हो जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में रविवार को यह बात कही। मन की बात में मोदी ने अक्षय तृतीया का भी जिक्र किया और इसका महत्व बताया। रमजान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'रमजान का भी पवित्र महीना शुरू हो गया है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि रमजान में इतनी बड़ी मुसीबत होगी। लेकिन जब विश्व में मुसीबत आ ही गई है तो हमें इसे सेवाभाव की मिसाल देनी है। हम पहले से ज्यादा इबादत करें कि ईद से पहले यह बीमारी खत्म हो जाए जिससे धूमधाम से ईद मनाई जा सके।' मोदी ने आगे कहा कि रमजान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना है। उन्होंने कहा कि रमजान को संयम, सेवा भाव के साथ मनाना है। मोदी ने आशा जताई कि रमजान के दौरान लोग प्रशासन के दिशा-निर्देश मानेंगे। इससे पहले मोदी ने अक्षय तृतीया का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इसी दिन पांडवों को अक्षय पात्र मिला था, जिसमें भोजन कभी खत्म नहीं होता था। मोदी ने कहा कि अब किसान इसी सोच के साथ मेहनत करते हैं कि लोगों के पास भोजन कम न पड़े। पीएम ने आगे कहा कि इस अक्षय तृतीया पर हमें पर्यावरण, जंगल, नदियों के बारे में सोचना चाहिए, क्योंकि अगर वे जिंदा रहीं तो ही धरती जिंदा रहेगी और तब ही हम जिंदा रह पाएंगे।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3bEKQtv

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम