Posts

Showing posts with the label Navbharat Times

TOP News 17 February 2019: देश-दुनिया की इन खबरों पर रहेगी नजर

प्रधानमंत्री आज बिहार पहुंच रहे हैं। यहां वह कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। from Navbharat Times http://bit.ly/2trGAsW

पुलवामा अटैक: JeM सरगना मसूद अजहर पर अब विकल्प तलाशने में जुटा चीन

पुलवामा हमले के बाद भारत मसूद अजहर पर यूएनएससी प्रतिबंध लगाने की कवायद में एक बार फिर से जुट गया है। लेकिन भारत की इस कवायद में चीन पहले भी कई बार रोड़े अटकाता चुका है। इन सबके इतर इस बार माना जा रहा है कि चीन अपना मत बदल सकता है। from Navbharat Times http://bit.ly/2GJVouO

पुलवामा हमला : सीआरपीएफ ने कहा कि संकट में फंसे किसी भी कश्मीरी के लिए है ‘मददगार’

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद जम्मू कश्मीर से बाहर रह रहे कश्मीरियों को कथित तौर पर दी जा रही धमकियों की खबरों के मद्देनजर श्रीनगर स्थित सीआरपीएफ हेल्पलाइन ने शनिवार को उनसे कहा कि वे किसी भी तरह के उत्पीड़न के मामले उनसे संपर्क करें। ‘मददगार’ हेल्पलाइन ने इस सिलसिले में एक ट्वीट कर कहा है कि इस समय राज्य से बाहर कश्मीरी छात्र और आम लोग उसके ट्वीटर हैंडल ‘@सीआरपीएफ मददगार’ पर संपर्क कर सकते हैं। किसी भी कठिनाई या उत्पीड़न का सामना करने में शीघ्र सहायता के लिए वे 24 घंटे टोल from Navbharat Times http://bit.ly/2BGeuPa

दिल्ली में आग लगने की घटनाओं में पांच झुलसे

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली में खाना बनाने वाले गैस सिलेंडरों में विस्फोट की दो अलग-अलग घटनाओं में पांच व्यक्ति झुलस गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। भजनपुरा इलाके में एक गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद तीन मजदूर सज्जन कुमार (21), दिपांकर (22) और अजय कुमार (20) झुलस गये। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में शुक्रवार की रात केवल पार्क में खाना बनाने वाले एक गैस सिलेंडर में विस्फोट से दो व्यक्ति झुलस गये। पुलिस ने बताया कि झुलसे लोगों की पहचान आलोक (20) और मनीष (22) के रूप में की from Navbharat Times http://bit.ly/2TSRDXX

चालीस से अधिक देशों ने पुलवामा आतंकवादी हमले की निंदा की

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुये आतंकवादी हमले की दुनिया के 40 से अधिक देशों और कम से कम तीन बहु राष्ट्रीय संगठनों ने निंदा की है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुये थे। संयुक्त राष्ट्र, शंघाई सहयोग संगठन और यूरोपीय संघ ने आतंकी हमले की निंदा करते हुये बयान जारी किये हैं। भारत के साथ एकजुटता व्यक्त करने वाले देशों में अमेरिका, फ्रांस, कनाडा, इस्राइल, तुर्की, सऊदी अरब, जर्मनी और आस्ट्रेलिया शामिल हैं। श्रीलंका, भूटान, नेपाल, मालदीव, मॉरीशस, बांग्लादेश और अफगानिस्तान from Navbharat Times http://bit.ly/2BF5J8a

कजाखस्तान ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करे विश्व समुदाय, हम भारत के साथ

सभी एशियाई देशों के अलावा अमेरिका, रूस, ब्रिटेन सहित कई बड़े देशों ने भारत में आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का समर्थन किया है। from Navbharat Times http://bit.ly/2IjaHxf

'वंदे भारत एक्सप्रेस' खामी पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कसा तंज

वंदे भारत एक्सप्रेस में शनिवार को वाराणसी से दिल्ली लौटते वक्त खराबी आने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने टिप्पणी की है। राहुल गांधी ने इस पर मसले पर ट्वीट करते हुए तंज किया, 'मोदी जी, मैं सोचता हूं कि 'मेक इन इंडिया' पर गंभीरता से विचार किए जाने की जरूरत है। from Navbharat Times http://bit.ly/2tq7NMM

पुलवामा हमला: विभिन्न संगठनों और लोगों ने शहीदों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद दी

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) पुलवामा में आतंकवादी हमले के बाद देश के विभिन्न संगठन और लोग शहीदों के परिजनों की आर्थिक मदद के लिए आगे आए। इनमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन और महाराष्ट्र स्थित प्रसिद्ध साईंबाबा मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट शामिल हैं। दूसरी ओर, अभियान के दौरान शहीद हुये सीएपीएफ के जवानों के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए धनराशि एकत्र करने को बनाए गये ऑनलाइन पोर्टल ‘भारत के वीर’ को पुलवामा आतंकी हमले के बाद से अभूतपूर्व तरीके से सात करोड़ रुपये की राशि मिल चुकी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर from Navbharat Times http://bit.ly/2tnj40g

भाजपा और कांग्रेस ने सीआरपीएफ शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए जुलूस निकाला

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) भाजपा और कांग्रेस की दिल्ली इकाइयों ने शहर में शनिवार को मोमबत्ती जलाकर जुलूस निकाला। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह जुलूस निकाला गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उद्योग भवन से इंडिया गेट तक मोमबत्ती जलाकर निकाला। यहां बडी़ संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हुए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी शहर में मोमबत्ती जलाकर जुलूस निकाला। जुलूस में पुलवामा हमले का षडयंत्र रचने वाले लोगों को करारा जवाब देने की मांग के साथ पाकिस्तान के from Navbharat Times http://bit.ly/2TSP5sT

सर्जिकल स्ट्राइक से काम नहीं चलने वाला, इस्लामाबाद और लाहौर पर हमला करे मोदी सरकार: शिवसेना

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद की स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शिवसेना ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से कहा कि वह सिर्फ सर्जिकल स्ट्राइक करने से नतीजे नहीं निकलने वाले और वक्त आ गया है कि लाहौर और इस्लामाबाद सहित पाकिस्तान के अंदरूनी हिस्सों में हमले किए जाएं। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में शिरकत करने के बाद शिवसेना के सांसद संजय राउत ने पत्रकारों को बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार को वह करना चाहिए जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। from Navbharat Times http://bit.ly/2BGvDbB

अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को भारत पहुंचेंगे

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति मॉरिशियो मैक्री तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार को भारत पहुंचेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह अर्थव्यवस्था, परमाणु प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रपति मैक्री के शिष्टमंडल में चैंबर ऑफ डेपुटीज़ के स्पीकर एमिलियो मोन्जो, विदेश मंत्री जोर्ज फॉरी, आधुनिकीकरण के सरकारी सचिव ए. इबारा, कृषि के सरकारी सचिव लुइस एतचेवहेयर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति मैक्री 17 से 19 फरवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे । उन from Navbharat Times http://bit.ly/2GMXOZR

शहीदों की शहादत का बदला ले सरकार : चौटाला

भिवानी, 16 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले पर शोक प्रकट करते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला आतंकी हमले को ‘पाकिस्तान की नापाक हरकत’ बताया और कहा कि सरकार को चाहिए को वह शहीदों की शहादत का बदला ले। चौटाला ने आतंकी हमले में शहीदों की मौत पर शोक जताते हुए कहा, ‘‘पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है और सरकार को चाहिए कि शहीदों की शहादत का बदला ले।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि from Navbharat Times http://bit.ly/2TSjmrF

पुलवामा हमला : सबूत साझा करने पर भारत के साथ सहयोग को तैयार...कुरैशी

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 16 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को कहा कि कोई भी नृशंस पुलवामा आतंकवादी हमले के लिए उनके देश को धमका नहीं सकता है। हालांकि उन्होंने पेशकश की कि यदि भारत इस घटना के संबंध में पाकिस्तान के साथ कोई सबूत साझा करता है तो पाकिस्तान जांच में पूरा सहयोग करेगा। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बृहस्पतिवार को एक आत्मघाती बम हमलावर के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गये। पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। म्युनिख सुरक्षा from Navbharat Times http://bit.ly/2BGvyVl

ईरान ने कहा, आत्मघाती हमलावरों को पनाह देता है पाक, बदला लेने की दी चेतावनी

ईरान नेकहा है कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल 'आत्मघाती बॉम्बर्स' को पनाह देने का काम करते हैं। गुरुवार को पुलवामा में सीआरपीएफ पर अटैक से एक दिन पहले ही बुधवार को ईरान में भी एक आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के 27 सैनिकों की मौत हो गई थी। from Navbharat Times http://bit.ly/2GLPp92

पुलवामा अटैकः कश्मीरी छात्रों को धमकी, गृह मंत्रालय ने सुरक्षा को लेकर जारी की अडवाइजरी

सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के बाद कश्मीर स्टूडेंट्स और वहां के निवासियों को धमकी मिलने संबंधी रिपोर्ट्स आने के बाद सरकार ने सभी राज्यों को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कनरे के निर्देश दिए हैं। from Navbharat Times http://bit.ly/2GL1BXE

मोदी सरकार भारत को इस्लामिक देश होने से बचाए: जज

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तियों के लिए बनी आचार संहिता में राजनीतिक बयानों की इजाजत नहीं है। हालांकि, मेघालय हाई कोर्ट के जस्टिस एस आर सेन ने सरकार से ऐसे रूल्स-रेगुलेशंस बनाने की अपील की है, जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार जैसे पड़ोसी देशों में रहने वाले गैर-मुस्लिम समुदाय और समूह को भारत में आकर बसने की इजाजत हो। from Navbharat Times https://ift.tt/2EgSkoN

कॉलेजियम ने कुछ न्यायाधीशों को शीर्ष अदालत में पदोन्नत करने पर विचार किया

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (भाषा) समझा जाता है कि उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने उच्च न्यायालयों के कुछ मुख्य न्यायाधीशों को शीर्ष अदालत में पदोन्नत करने के मुद्दे पर बुधवार को चर्चा की। शीर्ष अदालत के सूत्रों ने बताया कि समझा जाता है कि प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अगुवाई में पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय और राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों को शीर्ष अदालत में लाने के लिए उनके नामों पर चर्चा की। न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन और न्यायमूर्ति प्रदीप नंदराजोग क्रमश: दिल्ली उच्च न्यायालय और राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। सूत्रों के अनुसार शीघ्र from Navbharat Times https://ift.tt/2zVj8rV

मुख्यमंत्री पद की रेस : राहुल गांधी ने तीन राज्यों के कार्यकर्ताओं से उनकी पसंद पूछी

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (भाषा) छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए जबर्दस्त लॉबिंग के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इन तीनों राज्यों में हर राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी शीर्ष पसंद बताने को कहा है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक अंदरूनी संदेश मंच (एप) का उपयोग करते हुए गांधी ने उन्हें ऑडियो संदेश भेजा है और उन्होंने उनसे अपने-अपने राज्यों में मुख्यमंत्रियों के चयन के लिए फीडबैक मांगा है। बार-बार इस संबंध में जानने का प्रयास किये जाने के from Navbharat Times https://ift.tt/2PA7kAm

डूटा ने रोस्टर मुद्दे पर प्रस्ताव के लिये केजरीवाल का समर्थन मांगा

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिकर रोस्टर मुद्दे और शिक्षकों को नियमित करने के लिये रखे गये प्रस्ताव के समर्थन की मांग की। डूटा ने कहा, केंद्र सरकार ने शिक्षक का पेशा अपनाने वाले प्रतिभाशाली लोगों की दुर्दशा और उच्च शिक्षा के मानकों के प्रति उदासीनता दिखाई है। जुलाई में, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने उच्चतम न्यायालय का आदेश आने तक उच्च शिक्षा संस्थानों में अकादमिक स्टाफ की नियुक्ति रोक दी थी। उच्चतम न्यायालय को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की उस याचिका पर फैसला from Navbharat Times https://ift.tt/2zWp0AZ

कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्रियों के नामों पर निर्णय के लिए राहुल गांधी को अधिकृत किया

जयपुर/भोपाल/रायपुर/नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (भाषा) राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार गठन के लिए संख्याबल जुटने के बाद निर्वाचित विधायकों ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को मुख्यमंत्रियों के नाम पर फैसला करने के लिए अधिकृत कर दिया और शीर्ष दावेदारों समेत वरिष्ठ नेता पूरे दिन एवं देर रात तक माथापच्ची करते रहे। इन तीनों राज्यों में सत्ता का ताज किसके सिर पर सजेगा- इसे लेकर संशय बना रहा। पार्टी नेताओं ने कहा कि इन तीनों राज्यों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ गांधी की बैठक के बाद ही बृहस्पतिवार को नामों की घोषणा की जा from Navbharat Times https://ift.tt/2PA7ise