कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्रियों के नामों पर निर्णय के लिए राहुल गांधी को अधिकृत किया
जयपुर/भोपाल/रायपुर/नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (भाषा) राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार गठन के लिए संख्याबल जुटने के बाद निर्वाचित विधायकों ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को मुख्यमंत्रियों के नाम पर फैसला करने के लिए अधिकृत कर दिया और शीर्ष दावेदारों समेत वरिष्ठ नेता पूरे दिन एवं देर रात तक माथापच्ची करते रहे। इन तीनों राज्यों में सत्ता का ताज किसके सिर पर सजेगा- इसे लेकर संशय बना रहा। पार्टी नेताओं ने कहा कि इन तीनों राज्यों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ गांधी की बैठक के बाद ही बृहस्पतिवार को नामों की घोषणा की जा
from Navbharat Times https://ift.tt/2PA7ise
from Navbharat Times https://ift.tt/2PA7ise
Comments
Post a Comment