कोरोना से कर्नाटक में पहले डॉक्टर की मौत

बेंगलुरु कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों का इलाज करने वाले कर्नाटक के 30 वर्षीय डॉक्टर की मौत हो गई। डॉक्टर को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। कर्नाटक में कोरोना के संक्रमण से किसी डॉक्टर की यह पहली मौत है। डॉक्टर की मौत पर चिकित्सा अधिकारियों ने शोक जताया है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के बगलकोट जिले में एक मेडिकल अधिकारी को कोरोना संक्रमित पाया गया था। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर को लीवर संबंधी परेशानी की शिकायत पर हफ्ते भर पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। यहीं पर उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश पाटिल ने बताया कि डॉक्टर के निधन के बाद उनके परिवार को प्रदेश सरकार की ओर से कोविड-19 हेल्थ वर्कर्स इंश्योरेंस स्कीम के तहत 50 लाख रुपये का फंड दिया गया है। डॉक्टर अविवाहित थे। सिस्टम पर उठे सवाल बेंगलुरु के बैनरघट्टा रोड स्थित जिस अस्पताल में डॉक्टर का इलाज किया गया था, वहां किसी ने उनकी मौत पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बेगलुरु में ही डॉक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बगलकोट के स्वास्थ्य अधिकारी अनंत देसाई ने डॉक्टर की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि हमने एक तेजतर्रार युवा डॉक्टर को खो दिया, जो कर्नाटक के गावों में बेहतरीन काम कर रहे थे। वहीं कर्नाटक मेडिकल असोसिएशन ने डॉक्टर की मौत के लिए सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया है। फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट के एक डॉक्टर ने बताया कि कर्नाटक में तीस से ज्यादा डॉक्टर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। क्या कोरोना वॉरियर्स सरकार द्वारा सुरक्षित हैं? यह घटना जमीनी स्तर पर काम करने वाले कोरोना वॉरियर्स के आत्मविश्वास पर खराब असर डाल रही है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2NuinMy

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम