यूपी में 69 ASP के तबादले, देखिए पूरी लिस्ट
लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग (पीपीएस) के ट्रांसफर किए हैं। इस ट्रांसफर में 69 अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। पीपीएस ट्रांसफर के अलावा 13 पीसीएस अफसरों के भी तबादले किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए अपर पुलिस अधिक्षकों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं। ट्रांसफर लिस्ट में गाजियाबाद के एएसपी क्राइम प्रकाश कुमार का भी नाम है। बताया जा रहा है कि प्रकाश कुमार तबलीगी जमात समेत कई अहम क्राइम के मामलों की जांच कर रहे थे। प्रकाश कुमार को गाजियाबाद से हाथरस भेजा गया है। वहीं पीसीएस ट्रांसफर में अधिकांश को अतिरिक्त प्रभार देने और अतिरिक्त प्रभार लेने का आदेश जारी किया गया है। देखें पूरी लिस्ट
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2A6NB9K
Comments
Post a Comment