देश में बढ़ रहा कोरोना केस, अब तक 934 मौत

देश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 934 हो गई है जबकि 29,435 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 6,868 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 21,632 है। इनमें विदेश गया एक व्यक्ति भी शामिल है। कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। ‘महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौतें’ सोमवार शाम से देश में कुल 48 मरीजों की जान गई है जिनमें से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 27 मरीजों की मौत हुई। गुजरात में 11, राजस्थान में 5, मध्य प्रदेश में 4 और जम्मू-कश्मीर में एक मरीज की इस बीमारी के कारण मौत हो गई। देश में कोविड-19 से हुई 934 मौतों में से सबसे ज्यादा 369 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। गुजरात में 162, मध्य प्रदेश में 110, दिल्ली में 54, राजस्थान में 46, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 31-31 मरीजों की मौत हुई है। तेलंगाना में 26 लोगों की मृत्यु हुई है। ‘बिहार में दो मरीजों ने तोड़ा दम’ तमिलनाडु में 24, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में 20-20 मरीजों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ा है। बीमारी से पंजाब में 18, जम्मू-कश्मीर में 7, केरल में 4 और झारखंड तथा हरियाणा में 3-3 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में दो मरीजों ने दम तोड़ा है जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है। ‘संक्रमण में भी नंबर वन है महाराष्ट्र’ मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के सबसे ज्यादा पुष्ट मामले महाराष्ट्र में हैं जहां 8,590 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। इसके बाद गुजरात में 3,548, दिल्ली में 3,108, राजस्थान में 2,262, मध्य प्रदेश में 2,168, उत्तर प्रदेश में 1,955 और तमिलनाडु में 1,937 लोग संक्रमित हैं। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,183 और तेलंगाना में 1,004 हो गई है। पश्चिम बंगाल में मामलों की संख्या 697, जम्मू-कश्मीर में 546, कर्नाटक में 512, केरल में 481, बिहार में 345 और पंजाब में 313 हो गई है। हरियाणा में कोरोना वायरस के 296 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 118 मामले हैं। ‘पूर्वोत्तर में कम मामले’ झारखंड में 82 और उत्तराखंड में 51 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं। हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में 40-40 मामले हैं तो छत्तीसगढ़ में 37 मामले हैं जबकि असम में 36 लोग संक्रमित हुए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 33 मामले हैं जबकि लद्दाख में इस संक्रमण ने 20 लोगों को अपनी चपेट में लिया है। मेघालय में 12 और पुडुचेरी में आठ मामले हैं जबकि गोवा में कोविड-19 के सात मामले सामने आए हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं जबकि मिजोरम तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2KBAaQC

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम