'PM बोले एक महीने में कोरोना से जंग जीतनी होगी'

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक ' ' कार्यक्रम के तहत देश की जनता को कोरोना वायरस (COVID-19) से लड़ने के लिए एक दिशा प्रदान की है। जावड़ेकर ने कहा कि पीएम ने अपने संबोधन मे कहा है कि कोरोना के खिलाफ शुरू हुई जंग को एक महीने के अंदर जीतना जाएगा। ईद आने से पहले हम कोरोना को मात दे चुके होंगे। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी ने यह भी कहा है कि समाज ने यह सुनिश्चित करके मानवता दिखाई है कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी भूखा न रहे। उन्होंने कहा कि आज के संबोधन में, प्रधानमंत्री ने एक उचित दिशा दिखाई है, जो कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए आवश्यक है। पीएम मोदी ने अपने '' के दौरान देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई देश की जनता की ओर से संचालित है। जावड़ेकर ने बताया कि सरकार सामाजिक संगठनों के स्वयंसेवकों, नागरिकों और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों को जोड़ने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लेकर आई है। पीएम ने कहा कि सरकार ने एक डिजिटल प्लेटफॉर्म covidwarriors.gov.in तैयार किया है। जिससे जुड़कर देशवासी कोरोना वॉरियर बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल का हिस्सा बनने में 1.25 करोड़ लोगों को ज्यादा समय नहीं लगेगा। इस पोर्टल की मदद स कोरोना वायरस के खिलाफ शुरू जंग में और तेजी आएगी। जल्द ही देशवासी कोरोना के खिलाफ जंग जीत लेंगे।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2W2prUL

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम