मोदी की बैठक में नोएडा पर आएगी बड़ी खबर!
नई दिल्ली 3 मई जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सबकी निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ मुड़ गई हैं। सबको इस बात का इंतजार है कि मोदी सरकार लॉकडाउन को बढ़ाने पर क्या फैसला लेती है। इस बीच खबर है कि 3 मई के बाद दिल्ली से सटे एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव) को राहत मिल सकती है। इसकी वजह वहां कोरोना की स्थिति फिलहाल कंट्रोल में होना है। हो सकता है कि दिल्ली से सटे बॉर्डर सील ही रहें लेकिन शहरों के अंदर कुछ गतिविधियों को मंजूरी मिल जाए। पढ़ें- पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों की बैठक आज कोरोना वायरस की ताजा स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। इस बैठक में लॉकडाउन पर फैसला लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि एनसीआर को कुछ छूट मिल सकती है। ऐसी संभावना है कि प्रधानमंत्री इस मामले में अंतिम फैसला करने का अधिकार राज्यों को दे सकते हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्य पहले ही प्रवासी मजदूरों के अंतरराज्यीय आवाजाही को लेकर कदम उठा चुके हैं। नोएडा, गुड़गांव और गाजियाबाद में छूट संभव देशभर के कुछ जिले ऐसे हैं जो पहले हॉटस्पॉट थे लेकिन अब उनमें स्थिति कंट्रोल में है। वहां आर्थिक गतिविधियों को दोबारा शुरू करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने ईटी को बताया, 'नोएडा और गाजियाबाद में सिर्फ 44 और 37 सक्रिय मामले बचे हुए हैं। वहीं गुड़गांव में सिर्फ 16 सक्रिय मामले हैं। इन तीनों एरिया में अभी तक किसी की महामारी से मौत नहीं हुई है।' उन्होंने कहा कि ऐसे में 3 मई के बाद इस तरह के हॉटस्पॉट में सभी इंडस्ट्रीज को बंद रखने का फैसला सही नहीं होगा।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2VGy5cu
Comments
Post a Comment