रमजान के दौरान लखनऊ 'लॉक', कोई छूट नहीं

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस बार के दौरान संबंधित किसी गाइडलाइन में छूट नहीं दी जाएगी। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि के संक्रमण को देखते हुए रमजान में भी मुस्लिम समुदाय को धर्मगुरुओं ने घर में रहकर ही नमाज पढ़ने की अपील की है। लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया, 'लखनऊ में लॉकडाउन के गाइडलाइन में कोई छूट नहीं दी जाएगी। जैसा सिस्टम पहले से चल रहा है, वैसा ही चलता रहेगा।' उन्होंने बताया कि राजधानी में लॉकडाउन की पूर्ववत व्यवस्था ही लागू रहेगी। अब तक चले आ रहे लॉकडाउन के नियमों में कोई छूट नहीं मिलेगी। लॉकडाउन के नियमों में कोई शिथिलता नहीं होगी। पढ़ें: गौरतलब है कि यूपी के सीएम ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि 30 जून तक प्रदेश में किसी भी सार्वजनिक और सामूहिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। रमजान में भी मुस्लिम समुदाय को धर्मगुरुओं ने घर में रहकर ही नमाज पढ़ने की अपील की है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि कहीं कोई आयोजन न हो। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी कहा कि रमजान नमाज पढ़ने और दुआ मांगने का वक्त है। यह दुनियाभर के लोगों की कोरोना से सुरक्षा के लिए भी दुआ मांगने का भी वक्त है। धार्मिक-सामाजिक नेताओं और केंद्र सर ने लोगों से घर में रहकर ऐहतियात बरतते हुए नमाज पढ़ने की अपील की है। (प्रेमशंकर मिश्र के इनपुट्स के साथ)


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2VYHVW2

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम