मुंबई के 6 वॉर्ड जो बन चुके हैं कोरोना हॉटस्पॉट

मुंबई मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों से खतरे की घंटी बज चुकी है। मुंबई में 5 हजार से ज्यादा कोरोना केस हैं जो पूरे देश में किसी शहर में सबसे अधिक हैं। इनमें से भी मुंबई के 6 वॉर्ड ऐसे हैं जहां प्रत्येक वाॉर्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 300 से भी ज्यादा है। बीएमसी के वॉर्ड के अनुसार, ये 6 वॉर्ड कंटेनमेंट जोन बने हुए हैं। 25 अप्रैल को बीएमसी ने डेटा जारी किया था। इसके अनुसार, मुंबई के 6 वॉर्ड्स ऐसे हैं जहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 300 से भी ज्यादा है। 1- मुंबई में कोरोना के सबसे अधिक मामले G-South वॉर्ड में हैं जिसमें वर्ली, एनएम जोशी जैसे हॉटस्पॉट शामिल हैं। यहां कोरोना के 600 से भी ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। 2- E वॉर्ड (भायखला) में 450 से अधिक कोरोना के मरीज शामिल हैं। 3- K-पश्चिम वार्ड ( अंधेरी वेस्ट ) में 350 से अधिक कोरोना के मरीज शामिल हैं। 4- L वार्ड (कुर्ला, चांदिविली, साकीनाका ) में भी 350 से अधिक कोरोना के मामले शामिल हैं। 5- F- North वार्ड (माटुंगा, थाने के नजदीक का इलाका ) 350 से अधिक कोरोना के मामले शामिल हैं। 6- G-North वॉर्ड (दादर) 340 से अधिक कोरोना मरीज शामिल हैं। वही मुंबई में सबसे कम मामले R North वॉर्ड में है जिसमें दहिसर इलाका शामिल है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2Y8pYHq

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम