PM के मन की बात- 'दो गज दूरी, बहुत जरूरी'
नई दिल्ली पीएम मोदी ने आज (PM Narendra ) में कोरोना वायरस से जंग के लिए देशवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कई बातें कहीं और जिस तरह कोरोना काल में लोग एक दूसरे की मदद कर रहे हैं, उसे कोरोना (Coronavirus in ) के खिलाफ लोगों की जंग कहा। उन्होंन मन की बात में लोगों को एक मंत्र भी दिया- 'दो गज दूरी, बहुत है जरूरी।' आइए जानते हैं पीएम मोदी ने मन की बात में क्या-क्या बातें कहीं। जनता लड़ रही कोरोना के खिलाफ जंग पीएम मोदी ने मन की बात शुरू करते ही कहा कि इस मन की बात के लिए लोगों के बहुत सारे सुझाव और फोन आए, जो पहले की तुलना में कई गुना अधिक हैं। इनसे कई ऐसी बातें पता चलीं, जिन पर ध्यान नहीं जा पाता। उन्होंने कहा कि जनता कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही है। सरकार भी जनता की मदद से ही कोरोना के खिलाफ लड़ पा रही है। पूरा देश हर नागरिक इस लड़ाई का सिपाही है। जहां भी नजर डालें लोग कोरोना से लड़ते दिख जाते हैं। जब भविष्य में इसकी चर्चा होगी तो भारत के लोगों का जिक्र जरूर होगा। मदद के लिए आगे आए लोग मन की बात में पीएम मोदी ने लोगों के उस जज्बे की तारीफ की, जिसके तहत लोग मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद हो, उनके खाने की व्यवस्था हो, अस्पताल की व्यवस्था हो, मेडिकल उपकरणों का देश में ही निर्माण हो हर चीज के लिए लोग बढ़-चढ़कर आगे आए और दूसरों की मदद की। ताली-थाली और दिया-मोमबत्ती का जिक्र पीएम मोदी ने मन की बात में ताली-थाली बजाने और दिया-मोमबत्ती जलाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन सब से लोगों में जिन भावनाओं का जन्म हुआ है, उनसे लोग प्रेरित हुए हैं। यूं लग रहा है मानो देश में कोई महायज्ञ चल रहा हो। किसान काम कर रहे, ताकि कोई भूखा ना रहे उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बीच किसान खुद ही अपने खेतों में काम कर रहे हैं, ताकि कोई भूखा ना सोए। कोई किराया माफ कर रहा है, तो कोई अपनी पेशंन या पुरस्कार में मिले पैसे दान कर रहा है। कोई सब्जी दान दे रहा है तो कोई सैकड़ों गरीबों को खाना खिला रहा है। दूसरों के लिए दिल में ये जो भाव है, वही कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत के लोगों को ताकत दे रहा है। 130 करोड़ भारतीयों को नमन पीएम मोदी ने कहा जो लोग दूसरों की मदद कर रहे हैं, वह इस लड़ाी को मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने लोगों की तरफ से गैस सब्सिडी छोड़ना, ट्रेन सब्सिडी छोड़ना, टॉयलेट बनाना आदि का भी जिक्र किया। वह बोले इन सब से एक साथ कुछ करने की प्रेरणा मिली है। पीएम ने 130 करोड़ देशवासियों की इस भावना को नमन किया। कोरोनावॉरियर्स प्लेटफॉर्म के बारे में बताया पीएम मोदी ने ये भी बताया कि सरकार की तरफ से covidwarriors.gov.in प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है, जिससे करीब सवा करोड़ लोग जुड़ चुके हैं। इसमें डॉक्टर, नर्स, आशा और अलग-अलग फील्ड के तमाम प्रोफेशनल भी शामिल हैं। पीएम ने बताया कि वह सभी स्थानीय स्तर पर अच्छे काम कर रहे हैं और बाकी लोग भी इससे जुड़ सकते हैं। मांगे थे सुझाव प्रधानमंत्री का यह इस साल का चौथा और मन की बात का कुल 64वां संस्करण है। इससे पहले पीएम मोदी ने 29 मार्च को मन की बात की थी। 12 अप्रैल को एक ट्वीट करते हुए बताया था कि इस महीने की मन की बात 26 तारीख को होगी। इसके लिए पीएम मोदी ने सुझाव मागे थे। पीएम ने लिखा था, 'आपके क्या सुझाव हैं? अपना संदेश रिकॉर्ड करने के लिए 1800-11-7800 डायल करें या फिर MyGov और NaMo ऐप पर लिखें।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2Y3OlWu
Comments
Post a Comment