CAA-NRC छोड़, कोरोना पर ध्यान दे सरकार- सिब्बल
नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सिब्बल ने मोदी सरकार पर हमला बोला तो वहीं कई सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री जी से आग्रह करूंगा कि जो कल की बातें हैं, , की बातें हैं...छोड़ो कल की बातें...कल की बात पुरानी। अब नया दौर है...कोविड 19 के बाद एक नया दौर शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री उन बातों पर गौर करें जहां विपक्ष, सत्ता पक्ष और सब मिलकर देश को आगे बढ़ाने पर काम करें।" छोड़ो कल की बातें कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्रीजी से आग्रह करूंगा कि जो कल की बातें हैं सीएए-एनआरसी की बातें हैं, छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी हो गई। अब नया दौर है। कोरोना के बाद एक नया दौर शुरू हुआ है, उन बातों पर गौर करना चाहिए। विपक्ष, सत्ता पक्ष और सबको मिलकर देश को आगे बढ़ाना चाहिए।' अभी तक नहीं बनी कोई राष्ट्रीय योजना- सिब्बल कपिल सिब्बल ने कहा कि आपदा प्रबंधन अधिनियम2005 की धारा11 कहती है कि पूरे देश के आपदा प्रबंधन के लिए एक योजना बनाई जाएगी। COVID19 आया है तो उसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक योजना बनेगी। वो राष्ट्रीय योजना क्या है? 24मार्च से आज अप्रैल का चौथा हफ्ता हो गया आज भी कोई राष्ट्रीय योजना नहीं है! तेल की घटती कीमतों पर सरकार से सवाल सिब्बल ने तेल की घटती कीमतों की लाभ आम आदमी को न मिलने पर भी मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें 20 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है, लेकिन आम आदमी के लिए इसका कोई फायदा नहीं हुआ है। केंद्र सरकार कच्चे तेल में कम हुई कीमतों का फायदा जनता को क्यों नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि वित्तीय घाटा बढ़ने वाला है। इसे कौन ठीक करेगा. पैसा कहां से आएगा, सरकार के पास आय का कोई स्रोत नहीं रह गया है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2S2MzkI
Comments
Post a Comment