नाई की दुकान से गांव के 6 लोगों को कोराना

खरगौन। मध्य प्रदेश के खरगौन जिले में शुक्रवार को एक साथ 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। खास बात यह है कि इनमें से 6 लोग एक ही गांव के हैं। आरोप है कि गांव के एक नाई ने संक्रमित कपड़े से कई लोगों की हजामत बनाई थी। इसके बाद कटिंग-शेविंग कराने वाले अधिकांश लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे हुआ खुलासा 5 अप्रैल को इंदौर के सैफी होटल में वेटर के रूप में काम करने वाले मनोज कुशवाह के पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुलासा हुआ कि उसने संक्रमण के दौरान गांव के ही एक नाई से कटिंग-शेविंग कराई थी। नाई ने संक्रमित कपड़े का उपयोग करते हुए गांव के 8-10 लोगों की हजामत बनाई थी। इन सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट में गांव के छह व्यक्ति संक्रमित पाए गए। गांव पूरी तरह सील खरगौन के सीएमएचओ दिव्येश वर्मा ने बताया कि रात में एक ही गांव के 6 और सुबह 3 पॉजिटिव केस मिले। बड़गांव के 6 ग्रामीणों के रिपोर्ट पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद गांव की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया गया। 2-3 दिन में तेजी से बढ़े मामले खरगौन में पिछले दो-तीन दिनों में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शुक्रवार को ही जिले में 10 नए मामले सामने आए। शुक्रवार शाम तक खरगौन में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 61 हो गई थी जबकि 6 लोगों की इसके चलते मौत हो चुकी है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2VVMUa6

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम