दिल्ली पुलिस को मिली कोरोना से बचने की छड़ी
नई दिल्ली देशभर में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन है। लॉकडाउन का ठीक से पालन हो इसके लिए पुलिस हर जगह तैनात भी है। ड्युटी कर रहे इन पुलिसवालों को भी कोरोना का खतरा है। कई पुलिसवाले इसकी चपेट में आ भी चुके हैं। अब पुलिस ने अपने जवानों को इससे बचाने का जुगाड़ ढूंढा है। यह तरीका दिल्ली पुलिस ने निकाला है जिससे पुलिसवाले दूर से ही लोगों की चेकिंग कर सकेंगे। पढें- लोगों की चेकिंग करते वक्त उचित दूरी बनी रहे इसके लिए अब पुलिसवाले सेल्फी स्टिक का इस्तेमाल करेंगे। इसमें आखिर में एक शीशा लगा है जो तस्वीर को बड़ा करके दिखाएगा जिससे पुलिस को कागज पढ़ने में आसानी होगी। दिल्ली में यह जूम डिवाइस साउथ दिल्ली के थाने के पुलिसकर्मी इस्तेमाल कर रहे हैं। अरविंदो मार्ग पर लगे दो पिकेट पर इनका यूज हो रहा। इसे आईआईटी दिल्ली से जुड़े छात्रों ने बनाया है। उनके स्टार्टअप का नाम Invoxel Technologies है। आनेवाले वक्त में वे ऐसी और डिवाइस बनाएंगे और रात में इस्तेमाल के लिए उनमें LED लाइट्स का भी इंतजाम करेंगे। राजधानी दिल्ली में यह इसलिए जरूरी है क्योंकि अबतक 2 दर्जन से ज्यादा पुलिसवाले कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। अब इस डिवाइस की मदद से पुलिसवाले 1.5 मीटर की दूरी पर खड़े होकर कागज देख सकते हैं।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2zrEQWS
Comments
Post a Comment