ISRO में जॉब के नाम पर ठगी, एजेंसी ने चेताया
बेंगलुरुभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) ने रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अडवाइजरी जारी की है। संस्थान ने में वैज्ञानिक और ट्रेनी की नौकरी के फर्जी विज्ञापनों से सतर्क रहने की अपील की है। इसरो ने बयान जारी कर कहा कि कई जगह इसरो में वैज्ञानिक और ट्रेनी के पदों के विज्ञापन चल रहे हैं और कैंडिडेट्स को इसको लेकर ईमेल भी भेजे जा रहे हैं। कुछ मामलों में धोखाधड़ी करने वालों ने कैंडिडेट्स से नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे भी ले लिए हैं। इसरो में भर्ती के लिए है अलग बोर्ड बयान में कहा गया है कि की जानकारी में ऐसे जो भी मामले में आए हैं, उन सभी में केस दर्ज कर किए गए हैं। इसरो ने कहा कि किसी भी तरह की भर्ती के लिए इसरो सेंट्रलाइज़्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड को अधिकृत किया गया है। इसके अलावा कुछ विशेष पदों पर भर्ती इसरो के संबंधित सेंटर या इकाइयों द्वारा की जाती हैं।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2PuKtsw
Comments
Post a Comment