दरिंदगी: घर से किडनैप, कार में किया गैंगरेप

राजकोट गुजरात के राजकोट जिले में तीन लोगों ने 19 साल की दलित लड़की को कथित तौर पर अगवा किया और बंदूक की नोक पर कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोप है कि तीन में से दो आरोपी और से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने बताया कि कोटदासनगनी तालुका की इस लड़की ने जिला पुलिस से शिकायत की कि अमित पडालिया और उसके दोस्तों- विपुल शेखदा और शांति पडालिया ने बुधवार को बंदूक का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि अमित पडालिया स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का नेता है। वह पहले पार्टी की कोटदासनगनी तालुका का महासचिव रहा था। घर से किया और कार में किया खबरों के अनुसार, शांति पडालिया इसी तालुका पंचायत का निर्वाचित कांग्रेस सदस्य है। पुलिस जांच में पता चला है कि अमित की मां उसी गांव की सरपंच हैं, जिसकी लड़की निवासी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने दावा किया कि तीनों ने उसे घर से अगवा किया और कार में जबरदस्ती बैठाया। पुलिस ने शिकायत के हवाले से कहा कि तीनों ने बंदूक का डर दिखाकर कार में उसके साथ दुष्कर्म किया और वे शाम को उसके घर के पास छोड़ गए। राजकोट के पुलिस अधीक्षक बलराम मीणा ने कहा, ‘हम उनकी राजनीतिक संबद्धताओं के बारे में नहीं जानते।' उन्होंने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/383AyAS

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम