अयोध्‍या: अवैध शराब बनाने वालों को मिलेगी नौकरी

अयोध्या कच्ची और बनाने के कारोबार में कई बार लोग गिरफ्तार हुए हैं। कच्ची शराब पीने से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसी समस्या को खत्म करने के लिए ने रोजगार मेले का आयोजन किया है। युवाओं को कच्ची शराब के कारोबार से दूर करने के लिए अयोध्या प्रशासन रोजगार मेले में कई कंपनियों को बुला रहा है, जो युवाओं को सिक्यॉरिटी, मार्केटिंग और इंश्योरेंस जैसी फील्ड्स में देंगी। अयोध्या के एसएसपी आशीष तिवारी और जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के मुताबिक, कच्ची शराब के निर्माण को प्रतिबंधित किए जाने के बाद कई गांवों के वे लोग बेरोजगार हो गए हैं, जो इस कारोबार से जुड़े थे। इन लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाकर उनके जीविकोपार्जन की व्यवस्था की जा रही है। आठ कंपनियां बांटेंगी नौकरियां सहायक निदेशक सेवायोजन एमके श्रीवास्तव के मुताबिक, इसके लिए 1 मार्च को गुप्तारघाट पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें सिक्यॉरिटी, इंश्योरेन्स और मार्केटिंग क्षेत्र की कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। एसएसपी आशीष तिवारी के मुताबिक, रोजगार मेले में आठ कंपनियां हिस्सा लेंगी और युवाओं को 15 हजार रुपये हर महीने तक की नौकरी देंगी। अयोध्या के सेवायोजन कार्यालय के अनुसार, रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए युवा अपने सभी दस्तावेजों के साथ 1 मार्च को सुबह 10 बजे गुप्तारघाट पहुंच सकते हैं। यहां आने वाली कंपनियां युवाओं की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर उन्हें नौकरियों के अवसर देंगी।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/32HlTKF

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम