मुस्लिम-उपद्रवियों के बीच 'ढाल' बना BJP नेता
नई दिल्ली धुएं के गुबार के बीच लुकती-छिपती हुई दिल्ली, जहां रास्ते पर बिखरे हुए पत्थर वहां के ताजा हालात की गवाही दे रहे हैं। (CAA) के नाम पर शहर में उपद्रव किया गया। कहीं गाड़ियां फूंक दी गईं तो कहीं दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। हिंसा की जबरदस्त आग से निकली कालिख ने लोगों के जेहन में दहशत पैदा कर दी है। हालांकि, इन सबके बीच एक हकीकत ऐसी भी है, जो सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बनी। एक नेता के तौर पर, एक जनप्रतिनिधि के रूप में यमुना विहार के पार्षद ने जो किया है, उनके काम की अब लोगों के बीच सराहना की जा रही है। एनबीटी ऑनलाइन ने प्रमोद गुप्ता से खास बात की। प्रमोद गुप्ता कहते हैं, 'सोमवार रात नूर इलाही क्षेत्र से कुछ लोग हाथों में पत्थर लेकर लगातार बढ़ रहे थे। उन्होंने कई गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था। जब उपद्रवियों ने घरों में पत्थरबाजी की तो कई लोग जख्मी हो गए। मेरा बेटा पीयूष (28) के सिर पर चोट आई थी। आक्रोशित लोग घरों से बाहर आ गए। उन्होंने उपद्रवियों को दौड़ाना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ लोग मेरे ऑफिस के नजदीक बने शाहिद सिद्दीकी के घर के पास चले गए। वहां पर हंगामा शुरू हो गया। घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी गई।' यहां पढ़ें: 'मैं उन लोगों को समझाता रहा और...' प्रमोद ने कहा, 'मैं तुरंत हंगामा कर रहे लोगों के बीच गया। आक्रोशित लोग घर फूंकने की तैयारी कर रहे थे। मैं उनके सामने अब हाथ जोड़कर खड़ा था। मैं काफी देर तक उन सभी लोगों को समझाता रहा। आखिरकार उन लोगों ने मेरी बात मान ली और वहां से चले गए। हमें यह याद रखना होगा कि हमारा धर्म इंसानियत है। हमें अपने लोगों के लिए खड़े होना होगा।' पढ़ें: शाहिद ने जताया आभार शाहिद सिद्दीकी कहते हैं, 'जैसे ही वहां नारेबाजी शुरू हुई तो हम वहां से निकलने की योजना बनाने लगे। उपद्रवियों ने हमारे किराएदार के साथ बदसलूकी की। बाहर हमारी गाड़ियां खड़ी थीं, उन्हें फूंक दिया गया। प्रदर्शनकारी हमारे घर को भी जलाना चाहते थे लेकिन प्रमोद जी ने ऐसा करने से उन लोगों को रुकवा दिया। इसी बीच हम वहां से निकल आए।'
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2T0Gjen
Comments
Post a Comment