दिल्ली हिंसा में बिहार ने बहुत कुछ गंवा दिया!
बेगूसराय वह घर के लिए सामान लेने निकला था लेकिन उपद्रवियों की गोली ने उसे वहीं रोक दिया और फिर वह कभी घर नहीं लौट सका। घरवाले उसे ढूंढते-ढूंढते अस्तपाल पहुंचे, तब उन्हें अपने लाडले की खबर मिली, जो जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रहा था। उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में गुरुवार को बिहार के 15 साल के छात्र की भी मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा 38 तक पहुंच गया है। घायलों की संख्या लगभग 350 हो गई है। गुरुवार को दिल्ली में 11 घायलों की मौत हो गई जिसमें बिहार का 15 साल का एक छात्र भी शामिल है। बताया जा रहा है कि उपद्रव के दौरान गढ़पुरा प्रखंड क्षेत्र के सोनमा वार्ड 5 निवासी नितिन कुमार भी घायल हो गया था। गुरुवार तड़के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। नितिन की मौत की खबर से उसके पैतृक गांव में मातम छा गया। घर से कुछ दूरी पर ही लगी गोली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नितिन के पिता सोगारथ पासवान उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी में पिछले 6 साल से परिवार के साथ रह रहे थे और यहीं मजदूरी करके घर का पेट पाल रहे थे। बुधवार शाम तीन बजे उनका छोटा बेटा नितिन घर के लिए कुछ सामान की खरीदारी के लिए निकला था। घर से कुछ दूर जाने पर ही वह दंगाइयों की जद में आ गया और उसके सिर पर किसी ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल नितिन को पुलिसकर्मियों ने नजदीक ही स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल में उसे भर्ती कराया। घरवाले अस्पताल पहुंचे तो मिली जानकारी इधर जब काफी देर तक नितिन घर वापस नहीं लौटा तो घरवाले उसकी तलाश में निकले। आस-पास के लोगों से पूछते हुए वह देर शाम अस्पताल पहुंचे तो यहां उन्हें नितिन के घायल होने की खबर मिली। गुरुवार तड़के तीन बजे के करीब नितिन की मौत हो गई। नितिन गोकुलपुरी में ही सरकारी स्कूल की आठवीं क्लास में पढ़ता था। अपने भाई-बहन में सबसे छोटा था। बिहार के एक मजदूर की भी मौत इसके अलावा बिहार के एक मजदूर की भी दिल्ली हिंसा में मौत हो गई। बिहार के दरभंगा निवासी मुबारक हुसैन (28) उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर इलाके में रहते थे। उन्हें विजय पार्क में उपद्रव के दौरान सीने में गोली लगी जिससे उनकी मौत हो गई। मुबारक दिल्ली में मजदूर के रूप में काम करते थे।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/398wyQG
Comments
Post a Comment