कैद आजम से मिले अखिलेश, बोले-हो रही साजिश

सीतापुर केस में के सांसद आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और आजम की पत्नी तंजीन फातिमा जेल में हैं। बुधवार को सरेंडर करने के बाद तीनों को सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। अपने करीबी से मिलने के लिए एसपी चीफ गुरुवार को सीतापुर जेल पहुंचे। आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी () सत्ता में आई है, तब से ही आजम खान के खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है। आपको बता दें कि अब्दुल्ला आजम के दो बर्थ सर्टिफिकेट केस में कोर्ट ने तीनों की संपत्ति जब्त करने का नोटिस जारी कर दिया था। इसी केस में आजम खान, अब्दुल्ला आजम और तंजीन फातिमा ने बुधवार को रामपुर कोर्ट में सरेंडर किया। सीतापुर जेल में बंद इन तीनों नेताओं से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव पहुंचे और आजम के साथ खड़े होने के दावा किया। 'आजम की पत्नी बीमार, बेटा भी चोटिल' आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने कहा, 'एक राजनीतिक साजिश के तहत बीजेपी आजम खान को निशाना बना रही है। मैंने आजम साहब से मुलाकात की। उनकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है और बेटे के सिर में भी चोट लगी है। मैं उम्मीद करता हूं कि जेल प्रशासन उन्हें जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएगा।' बीजेपी पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 'जब से बीजेपी सत्ता में आई है, आजम खान निशाने पर हैं। राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें जेल भेजा गया है। कोर्ट उनकी मदद करेगा।' इससे पहले एक जेल अधिकारी ने बताया कि संभवत: ये तीनों नेता 2 मार्च तक सीतापुर जेल में रहेंगे। रामपुर से सीतापुर ले जाए जाने के बाद आजम खान से जब उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों के बारे में पूछा गया तो आजम खान ने कहा, 'पूरा देश जानता है कि मेरे और मेरे परिवार के साथ क्या हो रहा है।'


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2wS12IB

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम