दिल्ली हिंसा पर 'डर्टी पॉलिटिक्स', माया के सवाल
लखनऊ राजधानी दिल्ली के तमाम इलाकों में हिंसा के हालातों पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रतिक्रिया दी है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा के बाद जारी सियासत को मायावती ने गंदी राजनीति कहा है। मायावती ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह पुलिस और प्रशासन को अपना काम करने दे और इस मामले पर राजनीति ना की जाए। मायावती ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में हुई हिंसा के बाद पॉलिटिकल पार्टियां गंदी सियासत कर रही हैं। केंद्र को पुलिस और व्यवस्था को अपना काम करने की छूट देनी चाहिए और इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। मायावती ने अरविंद केजरीवाल को नसीहत देते हुए कहा है कि दिल्ली में उपजे तनावपूर्ण हालातों को शांत करने के लिए मुख्यमंत्री को आगे आना होगा। उन्हें दूसरे राज्यों में सियासत करने की बजाय राजधानी के हालातों के सामान्य बनाने में केंद्र की सहायता करनी चाहिए। 35 लोग गंवा चुके हैं अपनी जान बता दें कि मायावती का यह बयान उस वक्त आया है, जबकि राजधानी के कई इलाकों में हुई हिंसा में 35 अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में उपद्रवियों की हिंसा के बाद आज पांचवें दिन अधिकतर इलाकों में तनावपूर्ण शांति है। आज फिलहाल हिंसा की खबर नहीं मिली है। बुधवार को एनएसए अजीत डोभाल और सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इलाके का दौरा कर चुके हैं। वहीं तमाम इलाकों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2PvcErg
Comments
Post a Comment