राजस्थान: नदी में गिरी बस, 24 लोगों की मौत

बूंदी राजस्थान के बूंदी जिले में एक दर्दनाक हादसे में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। यहां बारातियों को ले जा रही एक बस नदी में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की गई। माना जा रहा है कि बस नियंत्रण खोकर नदी में जा गिरी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मौके पर बचावकर्मी अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक यह बस बुधवार को कोटा से सवाईमाधोपुर करीब 28 बारातियों को लेकर जा रही थी। रास्ते में बूंदी जिले के लखेरी में पापड़ी गांव के पास एक पुल पर सुबह करीब 10 बजे बस चालक का नियंत्रण खो गया और बस मेज नदी में जा गिरी। घटना के बारे में पता चलते है स्थानीय लोग मदद को दौड़े और लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। इसके बाद सीनियर पुलिस अधिकारी और राहत एवं बचावकर्मी भी मौके पर पहुंचे। 13 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत जानकारी के मुताबिक सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 24 लोगों की जान हादसे में चली गई है। लखेरी के सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। मरने वालों में 10 महिलाओं और 3 बच्चे शामिल हैं। बताया गया है कि जिस पुल पर यह हादसा हुआ उस पर कोई रेलिंग नहीं थी। अशोक गहलोत ने व्यक्त किया शोक घटना पर दुख व्यक्त करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है- 'बूंदी में हुए दर्दनाक हादसे के बारे में जानकर बेहद दुख हूं, जिसमें बस मेज नदी में गिरने से 24 लोगों की जान चली गई। मेरी सांत्वना उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने लोगों को हादसे में खो दिया। मैं सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/392IiUR

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम