कोरोना: RML अस्पताल के 6 डॉक्टर क्वॉरेंटाइन में
नई दिल्लीकोरोना वायरस पीड़ितो की तादाद लगातार देश में बढ़ती जा रही है। देश में 1100 से अधिक लोग इस घातक वायरस की चपेट में आ चुके हैं और देश की राजधानी में यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इस बीच खबर है कि दिल्ली के प्रशान ने अपने 10 कर्मियों को क्वॉरेंटाइन में भेज दिया है। 10 लोगों के इस स्टाफ में करीब छह डॉक्टर और 4 नर्स बताई जा रही हैं। अस्पताल का यह स्टाफ एक कोरोना पॉजिटिव रोगी के संपर्क में आ गया था, जिसके बाद हॉस्पिटल प्रशासन ने तुरंत इन लोगों को आइसोलेशन में भेजने का फैसला लिया। इससे पहले रविवार को राजधानी में एक दिन में 23 नए मामले सामने आए। इस तरह दिल्ली में अब आंकड़ा बढ़कर 72 हो गया है। जैसे ही राम मनोहर लोहिया अस्पताल प्रशासन को अपने स्टाफ के किसी कोरोना पॉजिटिव पीड़ित के संपर्क में आने का पता चला तो उसने तुरंत ऐहतिहाती कार्रवाई करते हुए अपने इस स्टाफ को आइसोलेशन में भेजने का फैसला लिया। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और भारत समंत दुनिया के सभी देश कोरोना के संदिग्धों को 14 दिन के सेल्फ आइसोलेशन में भेजने के प्रॉटोकॉल को मान रहे हैं। अब अस्पताल के इस स्टाफ को इसी प्रॉटोकॉल के तहत 14 दिन खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखना होगा।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2QSs0a2
Comments
Post a Comment