क्वॉरेंटाइन नियम तोड़ा, मिली 3 साल सजा
बेलग्रेड पूरी दुनिया कोविड- 19 महामारी से खौफजदा है और ऐसे में अपने नागरिकों को इस घातक वायरस से बचाने के लिए कई देशों ने अब सख्त से सख्त कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। सर्बिया में जो लोग सेल्फ क्वॉरेंटाइन नियम का पालन ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं उन पर मुकदमा चलाकर उन्हें सजा देने का काम शुरू कर दिया है। यहां तीन लोगों को सेल्फ आइसोलेशन नियम तोड़ने पर तीन साल तक की सजा सुनाई गई है। के चलते सर्बिया ने पूरे देश में आपातकाल घोषित किया हुआ है। यह देश यहां कोविड- 19 महामारी के खिलाफ जरूरी नियमों को कड़ाई से अपना रहा है। इस देश में अब तक 528 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं और 8 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय न्यूज पोर्टल जुजने वेस्टी के अनुसार, 'ये तीनों नागरिक विदेश यात्राओं से स्वदेश लौटे थे और इस महामारी के चलते जारी मेडिकल नियमों के मुताबिक उन्हें 14 से 28 दिन सेल्फ-आइसोलेशन में ही रहना था।' तीनों नागरिकों को अलग-अलग स्थानों पर इन नियमों का उल्लंघन करते पाया गया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एन1 टीवी के मुताबिक सर्बिया में ऐसे ही अपराध के लिए 111 लोगों को हिरासत में रखा गया है। इन तीन में से एक व्यक्ति निस के दक्षिणी टाउन का है, जिसे तीन साल की सजा मिली, जबकि दो अन्य पोजारवाक के पूर्वी टाउन के थे, जिनमें एक को दो साल और दूसरे ढाई साल की सजा सुनाई गई है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2JlkMHr
Comments
Post a Comment