दया, मानवता... पुणे के डॉक्टर से क्या बोले PM
पुणे के संकट का सामना कर रहे देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री ने '' की। पीएम मोदी ने पुणे में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर से बात की। पीएम ने डॉक्टर के सेवाभाव की तारीफ की तो वहीं डॉक्टर ने विश्वास जताते हुए कहा कि देश इस लड़ाई में विजयी होगा। पढ़ें: पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' में पुणे के बी.जे. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर बोरसे से बात की। डॉक्टर ने बताया, 'नायडू हॉस्पिटल में कोरोना वायरस से संक्रमित 7 लोग डिस्चार्ज हो गए। वहीं 9 लोग अभी स्टेबल हैं और रिकवर कर रहे हैं। मैं देख रहा हूं कि इस महामारी से यंग पॉपुलेशन भी प्रभावित हो रही है। जो लोग बाहर से आए हैं या फिर संक्रमित मरीज के कॉन्टैक्ट में आए हैं, उन्हें चेक किया जा रहा है। ऐसे लोग अगर कोरोना पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उन्हें वॉर्ड में भर्ती किया जाता है। और अगर निगेटिव पाए जाते हैं तो क्वॉरंटाइन में रखा जाता है।' 'सफाई का विशेष ध्यान रखें, लॉकडाउन रहें' क्वारंटाइन में रह रहे लोगों को दिए गए निर्देशों के सवाल पर डॉक्टर ने कहा, 'बार-बार हाथ धोते रहना चाहिए। खांसते वक्त रूमाल का यूज करना चाहिए, जिससे कि वायरस अगर हो तो दूर तक ना जाए। सैनिटाइजर अगर ना हो तो साफ पानी से ही हाथों को अच्छे से धोते रहें। घर में ही लॉकडाउन रहें।' पढ़ें: का जिक्र, दया-मानवता की बात पीएम ने डॉक्टर और उनकी पूरी टीम की तारीफ करते हुए उनके कामों की सराहना की। इस दौरान पीएम ने महान आयुर्वेदाचार्य चरक के श्लोक 'ना आत्मार्थम न अपि कर्मार्थम' का जिक्र कर कहा, 'धर्म या कामना के लिए नहीं, बल्कि मानवता के लिए, दया भावना का काम करने वाला चिकित्सक होता है। आप सभी को बहुत बधाई।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 63वीं बार मन की बात कार्यक्रम कर रहे हैं। हर महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी जनता को संबोधित करते हैं। इस बार कार्यक्रम कोरोना वायरस यानी कोविड- 19 पर फोकस है। कोरोना पर इससे पहले दो बार राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं पीएम मोदी।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3dBbAg7
Comments
Post a Comment