ओडिशा: जिला प्रशासन ने घर-घर भेजा 3 महीने का राशन
भुवनेश्वर ओडिशा के क्योंझर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लोगों के घरों में राशन की डिलिवरी की गई। के दौरान को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया। इसके तहत पीडीएस कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों को राशन की की। बता दें कि कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था। लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों से न निकलने के लिए कहा गया है। ऐसे में लोगों को खाने-पीने की चीजों की किल्लत न हो, इस पर भी प्रशासन खासा ध्यान दे रहा है। इसी क्रम में ओडिशा के क्योंझर जिला प्रशासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत लाभार्थियों को मिलने वाले राशन की होम डिलिवरी करने का फैसला किया। इस दौरान कर्मचारियों ने लाभार्थियों को घर-घर जाकर राशन बांटे। यह भी पढ़ेंः तीन महीने का एडवांस राशन बांटा लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करने के लिए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। क्योंझर जिला प्रशासन ने रविवार को इसकी जानकारी दी। बताया गया कि लॉकडाउन की परिस्थिति में लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन लोगों को तीन महीने का एडवांस राशन बांट रहा है। इस संबंध में पहले ही सीएम नवीन पटनायक ने कर्मचारियों को निर्देश दिए थे।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2wJ8t4Y
Comments
Post a Comment