बच्ची का इमोशनल मैसेज, PM ने शेयर की फोटो

नई दिल्ली पिछले दिनों पीएम मोदी ने जब 21 दिन के की घोषणा की थी, तो उन्होंने एक तख्ती भी दिखाई थी, जिस पर कोरोना का मतलब समझाया था। अब पीएम मोदी ने एक छोटी सी बच्ची की एक तख्ती लिए हुए तस्वीर शेयर की है। उस तख्ती पर लॉकडाउन को लेकर एक इमोशनल मैसेज लिखा हुआ है। पीएम मोदी ने उस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है- 'दिलचस्प और भाव भी बहुत गहरा।' क्या लिखा है तस्वीर में? इस तस्वीर एक छोटी बच्ची ने एक तख्ती पड़की हुई है। उस पर लिखा है- 'अगर मैं मां के गर्भ में 9 महीने तक रह सकती हूं, तो क्या आप भारत मां के लिए 21 दिन घर में नहीं रह सकते?' बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले दिनों 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी और सभी से आग्रह किया था कि हर कोई 21 दिनों के लिए अपने घरों से बाहर ना निकले। ये भी पढ़ें- कुछ दिन पहले पियूष गोयल भी शेयर की थी यही तस्वीर जिस तस्वीर को पीएम मोदी ने आज शेयर किया है, वही तस्वीर कुछ दिन पहले पियूष गोयल ने भी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था- 'एक नन्ही बेटी की पुकार है, बस 21 दिन House building मे रहें। स्वयं सुरक्षित रहें, देश को सुरक्षित रखें।' ये भी पढ़ें- पीएम ने दिखाई थी कोरोना वाली तख्ती इससे पहले पीएम मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा करने वाले दिन लोगों से घर में रहने की अपील करते हुए एक तख्ती दिखाई थी। उस तख्ती पर कोरोना का मतलब लिखा था। को से कोई, रो से रोड पर और ना से ना निकले। पीएम ने बताया था कि वह भी उन्हें सोशल मीडिया पर ही मिली थी। बता दें कि भारत में अब तक की वजह से 25 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमित लोगों की संख्या 1000 का आंकड़ा छूने वाली है। दुनिया भर में अब तक करीब 6.5 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 30 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक संक्रमित लोग अमेरिका में हैं, जिनकी संख्या सवा लाख तक पहुंच गई है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2UpPsgX

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम