ओडिशा में तीसरे स्टेज में पहुंचा कोरोना वायरस?
भुवनेश्वर ओडिशा में शुक्रवार को 60 साल के एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने एक बड़ा बयान दिया। सरकार ने आशंका जताई है कि ओडिशा कोरोना संक्रमण के तीसरे स्टेज में पहुंच सकता है। सरकार के इस डर की वजह ये मरीज भी है, जो कि बिना किसी कोरोना प्रभावित इलाके की यात्रा किए कोरोना के संक्रमण से प्रभावित हुआ है। ओडिशा में अब तक कोरोना के तीन केस मिले हैं। ओडिशा सरकार के प्रवक्ता सुब्रतो बाग्ची ने कहा है कि पहले स्टेज तक हम सिर्फ विदेशों से आने वाले नागरिकों पर फोकस कर रहे थे। हर राज्य में इसी फॉर्मेट पर काम किया जा रहा था। हालांकि अब के ऐसे तीन मरीज मिल चुके हैं, जो कि कम्युनिटी ट्रांसमिशन के जरिए कोरोना से प्रभावित हुआ है। ऐसे में हम इस बात के लिए आशंकित हैं कि कहीं आने वाले वक्त में प्रदेश संक्रमण के तीसरे स्टेज तक पहुंच जाए। उन्होंने बताया कि इस शख्स की पत्नी, बेटी और ड्राइवर को क्वॉरंटाइन में रखा गया है और वह कितने लोगों के संपर्क में आया है इसका पता लगाने के लिए 10 टीमों को लगाया गया है। सरकार का कहना है कि प्रदेश में एहतियात के तौर पर सभी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा आइसोलेशन में रखे गए तमाम लोगों की सख्त निगरानी की जा रही है।
क्या होता है थर्ड स्टेज? बता दें कि डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के चार स्टेज का जिक्र किया है। पहला फेज- जिसमें विदेश से आए लोगों में ही कोरोना वायरस से संक्रमित होने के मामले सामने आए हों। दूसरे फेज में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने वालों को भी संक्रमण हो जाता है। तीसरा चरण यानी थर्ड स्टेज को कम्यूनिटी ट्रांसमिशन कहते हैं। इसमें कोरोना पॉजिटिव मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं होती और न ही वह किसी कोरोना संक्रमित के प्रत्यक्ष रूप से संपर्क में आया होता है। वहीं चौथे चरण में बीमारी महामारी का रूप ले लेती है जैसे इस वक्त इटली और स्पेन में हालात हैं। भारत में अभी कौन से स्टेज में कोरोना? इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर ) का मानना है कि भारत में अभी दूसरे चरण में ही कोरोना वायरस है जबकि कई डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स इस तथ्य से विरोध जताते हुए कहते हैं कि भारत में थर्ड स्टेज में कोरोना वायरस पहुंच चुका है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2WQyTN8
Comments
Post a Comment