विदेश से लौटे शख्स को भेजा क्वॉरंटाइन, खुदकुशी
चेन्नै तमिलनाडु के पुद्दुकोट्टई जिले में मालदीव से लौटे एक शख्स ने क्वॉरंटाइन में भेजे जाने के बाद खुदकुशी कर ली। पुद्दुकोट्टई जिले के एक गांव में रहने वाले सी. सुरेश नाम के शख्स को परिवार के लोगों ने क्वॉरंटाइन में रहने के लिए एक फॉर्म हाउस में शिफ्ट करा दिया था। यहां अवसाद में चले जाने के कारण सुरेश ने फॉर्म हाउस में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, सुरेश 2019 में नौकरी के लिए मालदीव गया था और वह 15 जनवरी को पुद्दुकोट्टई लौट आया था। जनवरी में ही वह नौकरी की तलाश में तिरुपुर गया था, लेकिन पीएम मोदी ने जैसे ही नेशन लॉकडाउन का ऐलान किया सुरेश तिरुपुर से गांव वापस आ गया। सुरेश के घर लौटने पर भी घर के लोगों ने उसे घर में प्रवेश की इजाजत नहीं दी। बच्चों को भी मिलने नहीं दिया गया सुरेश को घर के पास बने एक फॉर्म हाउस में रख दिया गया और इसी कारण वह अवसाद में चला गया। इस दौरान घर के बच्चों को भी सुरेश से मिलने की इजाजत नहीं दी गई। शुक्रवार को जब परिवार का एक सदस्य सुरेश को नाश्ता देने फॉर्म हाउस पर पहुंचा तो उसने वहां पर सुरेश को फंदे से लटकते हुए देखा। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने सुरेश को नीचे उतारा, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2JhWNsR
Comments
Post a Comment