पिता की मौत, डॉक्टर बेटा भी कोरोना चपेट में?

मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पीड़ित एक 85 साल के डॉक्टर की शुक्रवार को मौत हो गई। उनका 50 साल का बेटा भी डॉक्टर है। अब आशंका जताई जा रही है कि उनका बेटा भी संक्रमित हो सकता है। बुधवार तक डॉक्टर का बेटा मरीजों का इलाज कर रहा था, ऐसे में उन मरीजों और बाकी लोगों को ट्रैक किया जा रहा है, जिसका डॉक्टर ने इलाज किया या जिस किसी से भी मुलाकात की थी। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर कार्डिएक सर्जन हैं और पिछले कुछ दिनों तक उन्होंने दो शहरों में अलग-अलग अस्पतालों में कई मरीजों का इलाज किया। अब डॉक्टर के पिता की मौत की खबर आते ही एक अस्पताल ने अपने कार्डिएक लैब को बंद कर दिया है। दूसरे अस्पताल ने एक हिस्से को बंद करके वहां सैनिटेशन शुरू करवा दिया है। सरकार ने कहा- डायबीटीज के मरीज थे डॉक्टर, फिर से होगी जांच सूत्रों के मुताबिक, मृतक डॉक्टर का नाती हाल ही में यूके से लौटा था। उसे भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब यह संख्या 150 के पार पहुंच गई है। 85 वर्षीय मृतक डॉक्टर में कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस के लक्षण देखे गए थे। हालांकि, राज्य सरकार के अधिकारियों ने अभी इस बात को नहीं माना है कि कोरोना से ही हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, अभी जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें डायबीटीज की शिकायत थी और उन्हें पेसमेकर भी लगाया गया था। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 85 वर्षीय डॉक्टर को डायबीटीज की शिकायत थी। मरीज में कोरोना की पुष्टि एक निजी लैब में हुई है, इसलिए इसे एक और बार जांचा जाएगा। नतीजतन, मरीज का सैंपल BMC की ओर से कलेक्ट कर जांच की जा रही है। शुक्रवार की रात 8 बजे तक राज्य में 28 नए कोरोना का मामले सामने आए। यह एक दिन में अब तक के सबसे अधिक मामले हैं। इन मरीजों के साथ ही राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 153 हो गई है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3bCubGV

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम