कोरोना: इन शहरों में जाने से डर रहे ट्रक ड्राइवर

बेंगलुरु वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए ट्रक ड्राइवर आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने से इनकार कर रहे हैं। ड्राइवरों ने कहा है कि वे कलबुर्गी (जहां भारत में कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई), अहमदाबाद (जहां तीन मौतें हो चुकी हैं), इंदौर समेत कुछ मेट्रो शहरों में सामान लेकर नहीं जाएंगे। यहां तक कि ड्राइवरों ने कन्याकुमारी में भी सामान पहुंचाने से इनकार कर दिया है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने इस बात को स्पष्ट किया है कि यहां तीन लोगों की मौत का कोराना वायरस से कोई लेना-देना नहीं है। एक रसद फर्म के मालिक शनमुगवेलन पी कहते हैं, 'मेरा ड्राइवर शिवगंगा से ट्रक लेकर मेरे दोस्त के नागरकोइल स्थित दफ्तर में गया। उसने वहां ट्रक खड़ा कर दिया और आगे की दूरी तय करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, उसने कहा कि कन्याकुमारी में लोगों की मौत हो रही है।' पढ़ें: कमाई बंद होने का है खौफ ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के चेयरमैन बाल मलकित सिंह ने कहा, 'वे (ड्राइवर) नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की यात्रा करना ही नहीं चाहते हैं। नासिक से दिल्ली की तरफ बढ़ रहे रेहान एस (32) कहते हैं, 'मेरे परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। ज्यादातर लोगों ने गाड़ी छोड़ दी है लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मुझे डर है कि कहीं मेरी कमाई न बंद हो जाए, इस वजह से मैं गाड़ी चला रहा हूं।' पढ़ें: 1000 के पार पहुंची संख्या भारत में कोविड- 19 पॉजिटिवों की संख्या रविवार को 1000 का आंकड़ा भी पार कर गई। देश भर में 130 नए मामले सामने आए हैं और इस बार दिल्ली में यह संख्या चौंकाने वाले रूप में बढ़कर सामने आई है। यहां एक दिन में 23 लोग इस संक्रमण का शिकार दिखे वहीं महाराष्ट्र में रविवार को इस घातक वायरस के कारण 2 और मौतें हो गईं।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/3by08zW

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम