विवादित बोलों पर घिरे प्रवेश वर्मा, EC का नोटिस

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के वक्त दिए गए विवादित बयानों पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है। आयोग ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद प्रवेश वर्मा से नके दो विवादित बयानों पर सफाई मांगी गई है। बता दें कि इससे पहले बुधवार को ही प्रवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर को स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट से हटाने का निर्देश दिया गया है। प्रवेश वर्मा के दो बयानों पर विवाद है। इसमें शाहीन बाग प्रदर्शन पर कही गई उनकी बात शामिल है। वर्मा ने कहा था कि शाहीन बाग के लोग घरों में घुसकर बहन-बेटियों का बलात्कार करेंगे और मोदी और अमित शाह लोगों को बचाने नहीं आ पाएंगे। इसके बाद विकासपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि अगर बीजेपी सरकार बनी तो सरकारी जमीन पर बनी सभी मस्जिदों को हटाया जाएगा। चुनाव आयोग ने 30 जनवरी दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा है। स्टार प्रचारक की लिस्ट से बाहर करने को कहा दिल्ली चुनाव में भड़काऊ बयान देनेवाले बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश सिंह वर्मा पर चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई की है। आयोग ने दोनों को तत्काल प्रभाव से प्रचारकों की लिस्ट से निकालने का निर्देश पार्टी को दिया है। चुनाव आयोग ने शिकायत के बाद सख्त कार्रवाई की। आपत्तिजनक भाषा में शाहीन बाग पर ट्वीट करने के लिए मॉडल टाउन से बीजेपी कैंडिटेट कपिल मिश्रा पर भी आयोग दो दिनों का बैन लगा चुका है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/37EfIbU

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम