शरजील की तलाश में छापे, भाई हिरासत में
पटना असम को भारत से अलग करने का विवादित विडियो सामने आने के बाद जेएनयू छात्र शरजील इमाम को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। यूपी, बिहार, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में केस दर्ज होने के बाद अब शरजील की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस भी ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। इस बीच शरजील के भाई को बिहार पुलिस ने हिरासत में लिया है। दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के कोऑर्डिनेटर शरजील पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इस बीच जहानाबाद पुलिस ने शरजील इमाम के घर पर भी छापा मारा। पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में लिया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने फरार शरजील की तलाश में मुंबई, पटना और दिल्ली में छापे मारे। जहानाबाद के पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने शरजील की गिरफ्तारी के लिए जहानाबाद के काको स्थित पैतृक आवास पर रविवार को छापेमारी की। इस दौरान घर के सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। हालांकि, शरजील वहां नहीं मिला था। भड़काऊ भाषण देने के आरोप में शरजील के खिलाफ असम, दिल्ली, यूपी, बिहार, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में मामला दर्ज किया गया है। पढ़ें: शरजील ने असम पर क्या बयान दिया था शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन के दौरान शरजील इमाम के भाषण का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस विडियो में शरजील इमाम कहता है, 'हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। परमानेंटली नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से कट कर ही सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको एक महीना हटाने में लगेगा...जाना हो तो जाएं एयरफोर्स से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।' पढ़ें: मां बोली- चोर-उचक्का नहीं शरजील इस बीच शरजील की मां अफशां परवीन ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे के बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने दावा किया कि उनका बेटा जैसा दिखाया जा रहा है, वैसा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है। वह केवल एनआरसी का विरोध कर रहा था।' परवीन ने कहा कि कई दिनों से उनकी अपने बेटे से बातचीत नहीं हो रही है लेकिन वह कोई चोर-उचक्का नहीं है कि वह फरार है, वह जल्द ही सामने आएगा।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2O1xmOH
Comments
Post a Comment