श्रृंगला ने नए विदेश सचिव का कार्य संभाला
नई दिल्ली ने बुधवार को नए का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने विजय गोखले का स्थान लिया। वरिष्ठ राजनयिक श्रृंगला की यह नियुक्ति दो वर्ष के लिए प्रभावी होगी। कार्यभार संभालने से पहले श्रृंगला ने पत्रकारों से कहा था कि सभी प्रयास देश को समर्पित होंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं राष्ट्र-निर्माण में मंत्रालय की भूमिका के लिए प्रतिबद्ध हूं जैसा कि मैं 36 साल पहले था। तब मैं एक युवा के तौर पर इनसे जुड़ा था। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री के मार्गदर्शन में काम करने के लिए उत्साहित हूं।’ विदेश मंत्री जयशंकर ने मंगलवार को ट्वीट कर श्रृंगला की नियुक्ति की जानकारी दी थी।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2RWSZBd
Comments
Post a Comment