'देशद्रोहियों को बिरयानी नहीं, गोली मारनी चाहिए'
बेंगलुरु केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री अनुराग ठाकुर के दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान हेट स्पीच को लेकर हंगामा मचा हुआ है। एक तरफ विपक्ष उनपर हमलावर है तो दूसरी ओर, बीजेपी के कुछ नेता उनका समर्थन कर रहे हैं। कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि ने अनुराग ठाकुर का बचाव करते हुए कहा कि देशद्रोहियों को बिरयानी नहीं गोली देनी चाहिए। कर्नाटक के टूरिज्म मंत्री ने अपने ऑफिशल हैंडल से लिखा, 'जो लोग केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के देशद्रोहियों के खिलाफ बयान की आलोचना कर रहे हैं, वे लोग वही हैं जो आतंकी अजमल कसाब और याकूब मेमन को फांसी का विरोध कर रहे थे, टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं और सीएए के खिलाफ झूठ फैला रहे हैं। मैं अनुराग ठाकुर के साथ हूं।' पढ़ें: ने 30 जनवरी तक मांगा जवाब दिल्ली के वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट भेजी गई है जिसमें कहा गया है कि अनुराग ठाकुर ने 27 जनवरी को दिल्ली के रिठाला में चुनावी रैली संबोधित करते हुए हेट स्पीच दी थी। उन्होंने कई बार 'देश के गद्दारों को...' बोला था। चुनाव आयोग ने अनुराग ठाकुर को कारण बताओ नोटिस भेजी है और 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे तक जवाब देने को कहा है। कपिल मिश्रा पर अस्थायी बैन अगर अनुराग ठाकुर दोषी पाए गए तो वह चुनाव आयोग से नोटिस पाने वाले बीजेपी के दूसरे नेता होंगे। इससे पहले 25 जनवरी को चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन करने पर बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा के खिलाफ अस्थायी रूप से बैन लगा दिया था। बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव हुए थे और 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/37Cp9Z8
Comments
Post a Comment