कोरोना: इन शहरों में जाने से डर रहे ट्रक ड्राइवर
बेंगलुरु वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए ट्रक ड्राइवर आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने से इनकार कर रहे हैं। ड्राइवरों ने कहा है कि वे कलबुर्गी (जहां भारत में कोरोना से पहली मौत दर्ज की गई), अहमदाबाद (जहां तीन मौतें हो चुकी हैं), इंदौर समेत कुछ मेट्रो शहरों में सामान लेकर नहीं जाएंगे। यहां तक कि ड्राइवरों ने कन्याकुमारी में भी सामान पहुंचाने से इनकार कर दिया है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने इस बात को स्पष्ट किया है कि यहां तीन लोगों की मौत का कोराना वायरस से कोई लेना-देना नहीं है। एक रसद फर्म के मालिक शनमुगवेलन पी कहते हैं, 'मेरा ड्राइवर शिवगंगा से ट्रक लेकर मेरे दोस्त के नागरकोइल स्थित दफ्तर में गया। उसने वहां ट्रक खड़ा कर दिया और आगे की दूरी तय करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, उसने कहा कि कन्याकुमारी में लोगों की मौत हो रही है।' पढ़ें: कमाई बंद होने का है खौफ ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के चेयरमैन बाल मलकित सिंह ने कहा, 'वे (ड्राइवर) नई दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की यात्रा करना ही नहीं चाहते हैं। नासिक से दिल्ली की तरफ बढ़ रहे रेहान एस (32) कहते हैं, 'मेरे परिवा...