कोरोना से जंग: बच्चे भी पीछे नहीं, बना रहे हैं मास्क
नई दिल्ली कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने में बच्चे भी पीछे नहीं हैं। ऑनलाइन क्लास के बाद बाहर खेलने के बजाय बच्चे कोरोना की जंग में हिस्सा लेते दिख रहे हैं। पहले बाहर खेलने और पार्क जाकर बिताने वाला वक्त बच्चे मास्क बनाने में लगा रहे हैं। बच्चों का कहना है कि आज भी कई लोग बिना मास्क घूम रहे हैं। इन लोगों को मास्क बांटकर समझाएंगे कि लॉकडाउन का पालन जरूर करें। बना लिया लॉकडाउन वॉलिंटियर ग्रुप प्रियसी चक्रबर्ती 10 साल की हैं। मास्क बनाने के साथ उन्होंने वॉलिंटियर ग्रुप भी तैयार किया है। वॉट्सऐप पर बनाए इस ग्रुप में वह आए दिन पोस्टर बनाकर और स्लोगन लिखकर सभी को कोरोना से लड़ने के लिए जागरूक करती हैं। अपने मम्मी-पापा से आधा घंटा मोबाइल लेकर वह ग्रुप में मोटिवेशनल कोट भी डालती हैं। मां को देखा तो मिली प्रेरणा 15 साल की मंजरी बताती हैं कि उनकी मां जरूरतमंदों के लिए मास्क बना रही थीं। इसे देखकर तय किया कि वह भी पढ़ाई के बाद एक घंटे मास्क तैयार करेंगी। इसके लिए पहले उन्होंने एक हफ्ते मास्क बनाना सीखा और अब खुद मास्क तैयार कर रही हैं। मंजरी का कहना है कि ये मास्क वह उन लोगों को देंगी...