कोहरे की मार, सुबह-सुबह गायब दिल्ली-NCR
नई दिल्ली रेकॉर्डतोड़ सर्दी ने लोगों के होश फाख्ता कर दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा घने कोहरे की चपेट में है। दिल्ली हो या फिर उससे सटे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद, सोमवार सुबह पूरी तरह कोहरे की गहरी चादर में ढक गए। सुबह तकरीबन 7 बजे लो विजिबलिटी के कारण गायब ही नजर आई। घने कोहरे का असर ट्रेनों के साथ-साथ फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। कोहरे का असर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिल रहा है। नॉर्दन रेलवे रीजन में लो विजिबलिटी के कारण 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, साल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश पड़ने की उम्मीद है जो 3 जनवरी तक जारी रह सकती है। दिल्ली में सुबह की स्थिति जगह तापमान (न्यूनतम) लोधी रोड 2.2 आया नगर 2.5 सफदरजंग 2.6 पालम 2.9 ग्रेटर नोएडा में हादसा, 1 ही परिवार के 6 मरे सड़कों पर पसरा कोहरा जानलेवा भी साबित हो रहा है। सोमवार सुबह ग्रेटर नोएडा में एक कार नहर में जा गिरी, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत की खबर है। सभी के संभल से दिल्ली आ रहे थे। ठंड तोड़ रही रेकॉर्ड दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान...