नोएडा में नहर में गिरी कार, परिवार के 6 मरे

नोएडा ठंड के साथ बढ़ा कोहरा कैसे जानलेवा हो सकता है, यह ग्रेटर नोएडा में देखने को मिला। यहां एक गाड़ी बीती रात नहर में जा गिरी, जिसकी वजह से 6 लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के थे। हादसा दनकौर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, कोहरे की वजह से ड्राइवर का तेज रफ्तार कार पर बैलेंस नहीं रहा और वह नहर में जा गिरी। एक ही परिवार के 11 लोग अर्टिगा कार में सवार थे। ये लोग संभल से दिल्ली आ रहे थे। रास्ते में घना कोहरा था, बैलेंस खोने के बाद कार खेरली नहर में जा गिरी। हादसा रविवार रात 11.30 बजे के करीब हुआ। इसके बाद सभी को पास के हॉस्पिटल में लेकर जाया गया। वहां डॉक्टर ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बाकी 5 का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह हादसा कोहरे की वजह से हुआ लगता है। पुलिस ने बताया कि परिवारवाले कुल दो गाड़ियों में दिल्ली आ रहे थे। दूसरी कार एर्टिगा के पीछे थी। मरनेवालों की पहचाव महेश (35), किशन लाल (50), नरेश (17), राम खिलाड़ी (75), मल्लू (12) और नेत्रपाल (40) के रूप में हुई है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2SIRRDj

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम