मुलायम की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

मुंबईउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक को पेट से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के चलते यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 80 वर्षीय नेता, जो पूर्व रक्षा मंत्री भी रहे हैं, डॉक्टरों की सलाह पर तीन दिन पहले अस्पताल आए। मुलायम सिंह यादव के एक करीबी सहयोगी ने कहा, ‘उन्हें पेट में कुछ शिकायत को लेकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’ उन्होंने कहा कि यादव को मुंबई स्थानांतरित करने की सलाह दी गई थी और वह तीन दिन पहले यहां आए। उन्होंने कहा कि आज अस्पताल से उनको छुट्टी मिल सकती है। गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव फिलहाल समाजवाटी पार्टी के संरक्षक हैं, जबकि उनके बेटे अखिलेश यादव पार्टी के अध्यक्ष हैं।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2MF8xHI

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम