J&K: नाकाम हुई आतंकी साजिश, IED डिफ्यूज
जम्मू के राजौरी जिले में रविवार को () के पास एक शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का समय पर पता लगने से एक बड़े आतंकी वारदात को होने से रोक दिया गया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि आईईडी को केरी सेक्टर में लगाया गया था और बाद में विशेषज्ञों ने इसे निष्क्रिय कर दिया था। उन्होंने कहा कि सेना के एक गश्त दल को शाम 4 बजे के आस-पास आईईडी का पता चला और तुरंत उस इलाके को घेर कर विस्फोटक को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया। बता दें कि शुक्रवार (27 दिसंबर) को की सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर राजौरी एवं पुंछ जिले में जबरदस्त गोलाबारी की थी, जिसका ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सरकारी प्रवक्ता का कहना था, ‘शुक्रवार को दोपहर लगभग सवा 1 बजे पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।' घेराबंदी तेज करने के निर्देश जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने घाटी से आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। डीजीपी ने कहा कि वे घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) तेज करें। सिंह ने कहा कि हालांकि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अभि यान में सफलताएं मिली हैं, लेकिन उनके खिलाफ रणनीति के साथ कार्रवाई जारी रखनी होगी ताकि कश्मीर में शांति सुनिश्चित हो सके। देखें:
(एजेंसी इनपुट्स के साथ)
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2F6chy2
Comments
Post a Comment