हेमंत बने झारखंड सीएम, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने जेएमएम चीफ हेमंत सोरेन को झारखंड के सीएम पद की शपथ लेने पर बधाई दी और राज्य की उन्नति में केंद्र की तरफ से हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। ने ट्ववीट किया, 'हेमंत सोरेन जी को झारखंड के सीएम पद की शपथ लेने पर बधाई। मैं उन्हें झारखंड के विकास के लिए केंद्र की तरफ से हर संभव सहयोग का भरोसा देता हूं।' उल्लेखनीय है कि हाल ही में संपन्न झारखंड चुनाव में जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ और बीजेपी अपनी सफलता को नहीं दोहरा पाई। पूर्व सीएम रघुवर दास सत्ता की कुर्सी नहीं छू पाए और उन्हें विपक्ष में बैठना होगा। आज हुए शपथ ग्रहण में जेएमएम के अलावा कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों ने भी मंत्रिपद की शपथ ली।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2rHuxuw

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम