स्थापना दिवस: कांग्रेस का सरकार पर हल्ला बोल
नई दिल्लीकांग्रेस का आज अपने 135वें स्थापना दिवस है के मौके पर ', संविधान बचाओ' मार्च निकाल रही है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ स्थित कांग्रेस ऑफिस में नेताओं को संविधान की प्रस्तावना पढ़वाया और संविधान की शपथ दिलवाई। इस मौके पर जितिन प्रसाद, प्रमोद कृष्णन समेत कई नेताओं ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और संविधान का शपथ लिया। इससे पहले पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के इतिहास की याद दिलाते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'कांग्रेस का आज 135वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर मैं गुवाहाटी में आयोजित रैली में मौजूद रहूंगा।' उन्होंने कहा कि यह मौका इतने लंबे दौर में लाखों कांग्रेसियों के निस्वार्थ योगदान को याद करने का है। बता दें कि कांग्रेस ने अपने स्थापना दिवस पर 'देश बचाओ, संविधान बचाओ' नाम से यात्राएं निकालने का फैसला लिया है। इस मौके पर देश के सभी कांग्रेस कार्यालयों में पार्टी का ध्वज फहराया गया। इसी के तहत पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी गुवाहाटी में रैली में मौजूद रहेंगे। मुंबई में महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे रैली का नेतृत्व कर रहे हैं।। यहां पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, राज्य के मंत्री बालासाहेब थोराट समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं। राहुल बोले, विडियो से उजागर किया मोदी का झूठ इस बीच बीजेपी की ओर से खुद को झूठा बताए जाने पर भी राहुल गांधी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैंने एक विडियो ट्वीट किया है। उसमें नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं है, जबकि उस विडियो के अगले हिस्से में ही डिटेंशन सेंटर भी दिखाए गए हैं। आप लोग ही फैसला करिए कि आखिर कौन झूठ बोल रहा है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/37fqepd
Comments
Post a Comment