पाक ने नहीं दिया PM को रास्ता, घसीटेगा भारत
नई दिल्ली के सऊदी अरब दौरे के लिए विमान को अपने एयरस्पेस से उड़ने की मंजूरी न देने पर भारत ने वैश्विक संस्था में पाकिस्तान की शिकायत की है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत ने इंटरनैशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन से पाकिस्तान की इस हरकत की शिकायत की है। सूत्रों के मुताबिक किसी भी देश के ऊपर से उड़ान भरने के लिए उससे मंजूरी मांगनी होती है और वह नियमों के मुताबिक क्लियरेंस देता है। सरकारी सूत्रों ने कहा, 'इंटरनैशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन के नियमों के मुताबिक एक देश मंजूरी मांगता है और दूसरा देश इसकी अनुमति देता है। हम ओवरफ्लाइट क्लियरेंस मांगते रहेंगे और पाकिस्तान यदि इनकार करता है तो ऐसे मामलों को वैश्विक संस्था के समक्ष उठाएंगे।' यह दूसरा मौका है, जब पाकिस्तान ने पीएम नरेंद्र मोदी के विमान को अपने एयरस्पेस से उड़ने की अनुमति नही दी है। इससे पहले सितंबर में उनके अमेरिका दौरे के वक्त भी पाकिस्तान ने ऐसा ही किया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इंटरनैशनल प्रैक्टिस का पालन करना चाहिए। उसकी पुरानी आदत है कि वह बेजा कारणों का हवाला देकर मंजूरी से इनकार करता रहा है। सूत्रों ने कहा, 'पाकिस्तान सकार ने एक बार फिर से वीवीआईपी स्पेशल फ्लाइट के क्लियरेंस को मंजूरी नहीं दी है, अन्य कोई भी देश ऐसा नहीं करता।' गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को सऊदी अरब के दौरे पर रवाना हो रहे हैं। सऊदी अरब के दो दिनों के दौरे में पीएम नरेंद्र मोदी तेल और ऊर्जा से संबंधित कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2BTJxGR
Comments
Post a Comment