रिजल्ट के बाद सोनिया से मिले भूपिंदर हुड्डा

नई दिल्ली के नतीजे आने के बाद पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान राज्य में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद बाहर निकले हुड्डा ने मीडिया से कहा, 'उन्होंने (सोनिया) ने कहा कि पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा। वह खुश हैं।' हरियाणा में जब चुनावी नतीजे सामने आए तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इनमें से किसी को भी बहुमत नहीं मिला। बीजेपी को 40 सीटों पर संतोष करना पड़ा जो कि बहुमत से 6 सीट कम है, जबकि कांग्रेस को 31 सीटों पर जीत हासिल हुई। अब 90 सदस्यीय विधानसभा के नतीजे के अनुसार जेजेपी के दुष्यंत चौटाला किंगमेकर की भूमिका में हैं जिन्होंने बीजेपी को सपॉर्ट करने का फैसला किया है। उनके 10 और निर्दलीय विधायकों की मदद से बीजेपी रविवार को सरकार का गठन करेगी। हालांकि, बीजेपी ने निर्दलीय विधायक और गीतिका शर्मा सूइसाइड केस में आरोपी गोपाल कांडा का समर्थन नहीं लिया है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2p3RaIh

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम