'क्यार' मचाएगा तबाही? मुंबई-बेंगलुरु तक अलर्ट
मुंबई महाराष्ट्र के पश्चिम-दक्षिण तटीय इलाके से गुजरने वाला क्यार चक्रवाती तूफान अगले कुछ घंटों में सुपर साइक्लोन का रूप ले सकता है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा के तमाम इलाकों में इस साइक्लोन से होने वाले नुकसान की आशंका के मद्देनजर अलर्ट जारी किए गए हैं। माना जा रहा है कि सुपर साइक्लोन बनने की स्थिति में क्यार के कारण महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में असर पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, का केंद्र फिलहाल मुंबई के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम तट से करीब 540 किमी की दूरी पर है। ओमान से क्यार साइक्लोन के केंद्र की दूरी करीब 1500 किमी के आसपास बताई जा रही है और मौसम विभाग का हनालहै कि अगले 5 दिनों में यह साइक्लोन ओमान के तटीय इलाकों तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बताया, 'अगले 24 घंटों में अरब सागर की स्थिति बहुत अधिक खराब हो सकती है। उत्तरी कर्नाटक के तटवर्ती इलाकों में इसका गहरा असर देखने को मिल सकता है।' 1,378 नौकाएं तट पर लौट आईं मौसम विभाग ने कोंकण बेल्ट में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पालघर, सिंधुदुर्ग सहित अन्य जगहों पर 1411 नौकाएं समुद्र में गई थीं, जिनमें 1,378 नौकाएं तट पर लौट आई हैं। अभी समुद्र में फंसे मछली पकड़ने वाले नावों के बारे में एयरक्राफ्ट से पता लगाया जा रहा है। यहां अगले 24 घंटे में 204.5 मिमी तक बारिश हो सकती है। कर्नाटक में स्कूल और कॉलेज बंद, अलर्ट कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र के निदेशक जीएस श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि पश्चिम की ओर बढ़ता चक्रवाती तूफान ‘क्यार’ भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ राज्य के तटीय इलाकों में दस्तक देगा और दो दिनों तक जनजीवन को प्रभाति करेगा। राज्य सरकार ने दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ तटीय जिलों में रेट अलर्ट जारी कर दिया है। शनिवार को स्कूल और कॉलेज बंद रहे और बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। सरकार ने अडवाइजरी जारी कर मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/349nPuT
Comments
Post a Comment