स्वदेशी फाइटर जेट बनाने की तैयारी में वायुसेना

रजत पंडित, नई दिल्लीभारतीय वायुसेना पूरी तरह से स्वदेशी फाइटर एयरक्राफ्ट्स बनाने की तैयारी में है। 5वीं जनरेशन के इन फाइटर जेट्स के प्रोटोटाइप यानी प्रतिकृति को तैयार करने के लिए वायुसेना सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति से मंजूरी मांगने की तैयारी में है। अडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के प्रोटोटाइप को मंजूरी मिल जाती है तो अगले साल की शुरुआत में इस पर काम हो सकता है। दो इंजन वाला यह एयरक्राफ्ट रेडार में आए बिना वार करने में सक्षम होगा। इसके अलावा इसकी स्पीड भी अच्छी खासी होगी। फिलहाल वैश्विक बाजार में मिल रहे 5वीं जनरेशन के फाइटर एयरक्राफ्ट काफी महंगे हैं। मौजूदा दौर में अमेरिकी फाइटर जेट F/A-22 रैपटर्स और F-35 ही ऐसे हैं, जो पूरी तरह से ऑपरेशन में हैं। भारतीय वायुसेना के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, 'इस कैटिगरी में चीन के J-20 और रूस के सुखोई PAK-FA फाइटर जेट्स हैं, जिनमें सुपरक्रूज और रेडार से बचने की क्षमता नहीं है।'


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2NowSkz

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम