तीसरे दिन भी बोरवेल में मासूम, चल रहीं सांसें

चेन्नै के में तीन दिन से बोरवेल में फंसे 2 साल के बच्चे को बचाने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों के मुताबिक बच्चा बोरवेल में बेहोश हो गया है, हालांकि उसकी सांसें अब भी चल रही हैं। दूसरी ओर बच्चे को बचाने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, राज्य पुलिस और स्थानीय प्रशासन की कई टीमों को लगा दिया गया है। राजस्व आयुक्त के मुताबिक बच्चे तक पहुंचने के लिए करीब 40 मीटर का गड्ढा खोद लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक 2 साल का मासूम पहले 26 फीट गहरे गड्डे में गिरा था, लेकिन अचानक वह 70 फीट तक की गहराई तक फिसल गया। अधिकारी पूर्व में उसे रस्सी की मदद से निकालने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन बाद जब सफलता नहीं मिली तो बोरवेल के समानांतर एक मीटर चौड़ी सुरंग बनाने का काम शुरू किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच ही रविवार को तमिलनाडु के डेप्युटी सीएम ओ. पन्नीरसेल्वम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे के परिजन से मुलाकात भी की थी। राहुल गांधी ने भी उसकी सलामती की दुआ की तमिलनाडु में सुजीत नाम के इस बच्चे के बोरवेल में गिरने की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उसकी सलामती की दुआ की है। दूसरी ओर प्रदेश सरकार लगातार स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। सुजीत को रेस्क्यू करने के लिए मौके पर राज्य सरकार के कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं। इसके अलावा तमिलनाडु सरकार के मंत्रियों को भी मौके पर भेजा गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे अधिकारियों के मुताबिक मौके पर एनडीआरएफ के 25 जवानों के साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम बच्चे को निकालने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा बोरवेल में बच्चे की मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2om8HuI

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम