आज सऊदी जाएंगे पीएम, अजेंडे में क्या-क्या
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिन के दौरे पर सऊदी अरब जा रहे हैं। उनकी यात्रा के दौरान तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा और नागरिक उड्डयन समेत विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने के लिए अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। वह सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सौद के आमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। पीएम मोदी सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ भी वार्ता करेंगे। 2 दिन के दौरे के दौरान पीएम देश में रुपे कार्ड लॉन्च करेंगे। मोदी फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनीशटिव (FII) के तीसरे सत्र में भी शामिल होंगे और यहां उनका मुख्य भाषण होगा। प्रधानमंत्री सोमवार रात में रियाद पहुंचेंगे। मंगलवार को सऊदी में उनका काफी व्यस्त कार्यक्रम रहने वाला है। मंगलवार रात में ही वह नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। पढ़ें: आपको बता दें कि FII को 'दावोस इन डेजर्ट' भी कहा जाता है। 2017 में इसे रियाद में शुरू किया गया। विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक मामले) टीएस तिरूमूर्ति ने बताया है कि जिन अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे उनमें भारत-सऊदी अरब कूटनीतिक साझेदारी परिषद की शुरुआत करना, रुपे कार्ड शुरू करने पर समझौता तथा दोनों देशों की ई-प्रवास प्रणाली के बीच समन्वय लाने पर अलग समझौता शामिल है। अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्ष रक्षा तथा सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच पहला नौसैन्य अभ्यास इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में होगा। सीमा पार से आतंकवाद के बारे में तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत और सऊदी अरब दोनों की आतंकवाद को लेकर चिंताएं हैं जो फरवरी में वली अहद (उत्तराधिकारी) मोहम्मद बिन सलमान की यहां की यात्रा के बाद जारी संयुक्त बयान में दिखाई दी।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2Wp2xXl
Comments
Post a Comment