हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके
नई दिल्ली हिमाचल प्रदेश में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। हिमाचल के चंबा जिले में आया यह भूकंप काफी हल्का था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 आंकी गई थी। भूकंप में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। यह भूकंप मंगलवार सुबह 11.30 पर आया था। बता दें कि चंबा जिले में पिछले दो महीनों से कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। बता दें कि आज ही फिलीपींस में भी भूकंप आया था। यह भूकंप फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में आया था। इसकी तीव्रता 6.6 थी। इस भूकंप से कई लोग घायल और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस क्षेत्र में दो हफ्ते पहले आये 6.4 तीव्रता वाले भूकंप में कम-से-कम पांच लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों इमारत क्षतिग्रस्त हो गई थीं।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2op7Lpq
Comments
Post a Comment